*👉🏻 हेरोइन सहित दो काबू*
जालंधर,8 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए-1 की टीम ने दो तस्करों को काबू कर उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी देते हुए सीआईए-1 के प्रभारी ने बताया की पुलिस पार्टी ने बडिंग पिंड के मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गांव हरोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश व बलजिंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी खांबड़ा कॉलोनी थाना लांबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह के पास से 80 ग्राम और बलजिंदर सिंह के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

