*👉🏻 करतारपुर रैली में भीड़ न जुटा पाने से कैप्टन नाराज* *👉🏻 4 हज़ार लोग भी नहीं पहुंच पाए रैली में, लोगों से ज्यादा.. खाली कुर्सियां दे रही थी दिखाई*
करतारपुर/जालंधर, 2 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा करतारपुर में एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब के अलग-अलग शहरों से लोगों की भीड़ इकट्ठा करने की ड्यूटी कांग्रेसी नेताओं की लगाई गई थी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह इस रैली को संबोधित करने वाले थे,
लेकिन रैली स्थल पर खाली कुर्सियां देख कैप्टन अमरिंदर सिंह गुस्से में नजर आए। क्योंकि रैली से पहले दस हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन रैली में चार हजार के करीब ही लोग पहुंच पाए। रैली में लोगों से ज्यादा खाली कुर्सियां दिखाई पड़ रही थी। जिस कारण मुख्यमंत्री का मूड ऑफ हो गया। राजनीतिक सूत्रों की माने तो लोगों की भीड़ ना जुटाई जाने के कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के आला नेताओं पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। चुनावी सीजन हो और ऊपर से मुख्यमंत्री पंजाब खुद रैली को संबोधित करने वाले हो तब भी भीड़ ना जुटा पाना कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए शर्म की बात साबित हो रही है।
इसी महीने में पंजाब में चुनाव होने वाले हैं और लोगों की कांग्रेस की रैली के प्रति रुचि ना दिखाना कांग्रेसियों को सोचने पर मजबूर कर रही है। बाकी यह तो नतीजों पर ही निर्भर करता है कि ऊंट किस करवट बैठता है।
