*👉🏻 11 साल बाद जिंदा निकला वह पति जिस के अपहरण और हत्या के आरोपों में तरीखें भुगत रही थी पत्नी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,26 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- जिस पति के अपहरण और हत्या के आरोप में 11 सालों से पत्नी अदालत की तारीखें भुगत रही थी उसे जालंधर के लांबड़ा थाना की पुलिस ने जिंदा महिला के सामने खड़ा कर दिया। जिसे देख महिला हैरान हो गई और जालंधर देहाती के एसएसपी नवजोत सिंह माहल और थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली का धन्यवाद करने लगी।
मामला कुछ इस प्रकार था कि 11 साल पहले रविंदर कौर निवासी गुरु नानक नगर थाना कोतवाली बरेली यूपी का पति जगजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र मनजीत सिंह घर से गायब हो गया था। जिसे काफी समय तक तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो जगजीत सिंह के पिता ने अपनी बहू रविंदर कौर, उसके पिता जसवंत सिंह, भाई तरनप्रीत सिंह और प्रोफेसर हरषत सिंह निवासी साहिबगंज फैजाबाद पर रायबरेली कोर्ट में अपहरण और हत्या का केस दायर कर दिया था लेकिन रविंदर कौर को यकीन था कि उसका पति जिंदा है।
इसीलिए वह वहां के एसएसपी और डीजीपी से मिलकर मदद की गुहार लगा चुकी थी। जिसके बाद रविंदर कौर ने माननीय अदालत में भी इंसाफ की गुहार लगाई थी। अदालत के आदेशों पर जालंधर देहाती के एसएसपी नवजोत सिंह माहल को रविंदर कौर के पति को ढूंढने के लिए कहा गया था। अदालत के आदेशों पर एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली को महिला रविंदर कौर के पति जगजीत सिंह उर्फ सोनू को तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी।
रविंदर कौर आज थाना प्रभारी पुष्प बाली से मिली और उन्हें सारे दस्तावेज देने के बात पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद एक स्पेशल टीम गठित की गई। जिसने आज थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते हाईवे के ढाई किलोमीटर आगे गांव सिंघा मोड़ पर स्तिथ हरनेक ढ़ाबा से जगजीत सिंह उर्फ सोनू को काबू कर लिया। पहले तो वह खुद को जगजीत सिंह होने से इंकार करता रहा लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वह ही जगजीत सिंह है और काफी समय से जालंधर में रह रहा है। पुलिस जगजीत सिंह को काबू कर थाना ले आई। जहां पर उसकी पत्नी रविंदर कौर ने उसकी आवाज सुनकर पहचान कर ली। रविंदर कौर ने जालंधर देहाती पुलिस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि पुलिस ने उनकी बहुत मदद की है। अब जिस पति के अपहरण और हत्या के आरोपों में महिला अदालत की तरीखें भुगत रही थी उससे उसे राहत मिल जाएगी।
