*👉🏻 शिवसेना कार्यकर्ता को पुलिस ने उठाया*
जालंधर,20 अगस्त-(नोनू शर्मा)- खालिस्तान समर्थकों को गालियां निकालने और शिवसेना नेता सुनील बंटी के हक में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले वाले सौरव भगत नामक युवक को पुलिस ने राउंडअप किया है। सौरव की पोस्ट से खफा होकर कुछ लोग अवतार नगर उसके घर के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस कर्मी अमित,गोपी ने पुलिस पार्टी सहित उसे राउंडअप कर थाना भार्गव कैम्प के हवाले कर दिया। जिसके बाद भार्गव कैम्प की पुलिस ने सौरव को थाना 6 के हवाले कर दिया। क्योंकि शिवसेना नेता सुनील कुमार बंटी और उसके साथियों के खिलाफ थाना 6 में मामला दर्ज किया हुआ है। पुलिस ने सौरव को इसलिए राउंडअप किया है ताकि माहौल खराब न हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



