*👉🏻 फोटोजर्नलिस्ट नवजोत सिंह चिंटू के पिता की अंतिम अरदास कल*
जालंधर,22 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब केसरी,जगबाणी के फोटोजर्नलिस्ट नवजोत सिंह चिंटू के पिता स्वर्गीय स.ज्ञान सिंह की अंतिम अरदास कल रविवार 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक गुरुद्वारा (शहीद गंज) बाबा बचित्तर सिंह जी, बस्ती मिट्ठू में होगी। गौरतलब है कि फोटोजर्नलिस्ट नवजोत के पिता स. ज्ञान सिंह जी का 12 दिसम्बर को ह्रदय गति रुकने के कारण देहांत हो गया था। जिनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ का भोग व अंतिम अरदास कल रविवार होगी।


