*👉🏻 सुबह-सुबह सरकारी दफ्तरों में रेड,पढ़ें कहाँ-कहाँ किसने की रेड*
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)अचानक जिलाधीश वरिंदर शर्मा,एडीसी गिरीश दयालन ने सिविल अस्पताल में चेकिंग की। सिविल अस्पताल में चेकिंग दौरान कई कमियां पाई गई। जिलाधीश ने पहले रजिस्टर चेक किये और उसके बाद पानी की टँकीयां चेक की जिसमें गन्दगी पाई गई। जिलाधीश ने पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए और कमियां दूर कर रिपोर्ट करने के लिए कहा।

इसी प्रकार एसडीएम-1 राजीव वर्मा ने सामाजिक सुरक्षा के दफ्तर में रेड की और वहां के रिकार्ड की जांच की। उसके बाद एसडीएम ने फ़ूड सप्लाई के दफ्तर रेड कर जांच की। अचानक हुई इस रेड से कर्मचारियों में हलचल पैदा हो गई।
