*👉🏻 एक महीने पहले घायल हुए व्यक्ति ने दम तोड़ा*

जालंधर,3 अगस्त-(ज्ञान सिंह)-गोपाल नगर में एक महीने पहले किसी बात को लेकर भतीजे ने चाचा पर हमला कर दिया था। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया था। जिसने एक महीने बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे सोनू पुत्र सतपाल पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान यशपाल पुत्र बिहारी लाल के रूप में हुई है।

