*👉🏻 डांसर पत्नी निकली किन्नर तो पति ने कर दिया क़त्ल*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना पांच में कुछ माह पहले क़त्ल की गई डांसर शमां के मामले में पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से काबू किया है।
जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना पांच में मई महीने में डांसर शमां का क़त्ल हो गया था। जिसकी शिकायत मृतक की माता भोली ने दी थी। शिकायत में बताया गया था कि शमां डांसर है और प्रोग्राम वगैरह करती है। शमां की शादी नरिंदर चौहान उर्फ हैप्पी से हुई थी। नरिंदर हर बार शमां को रोकता था कि वह ये काम छोड़ दे। इसी के चलते वह पहले अलग रहने लगी थी लेकिन कुछ दिन पहले वह अपने पति के पास रहने लगी थी। नरिंदर ने शमां से प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी की रात नरिंदर को पता चल गया था कि शमां किन्नर है। इसी बात का पता चलने से नरिंदर उससे बात-बात पर उलझने लगा था। जब भोली कुछ दिन बाद शमां से मिलने गई तो तेज़ मोहन नगर के घर की ऊपरी मंजिल में शमां का शव पड़ा मिला था। जिसकी शिकायत थाना पांच में दी गई थी और शमां के पति व उसकी माँ पर शक जाहिर किया था। जिसकी जांच एडीसीपी सुडरविली व एसीपी कैलाश चंद्र की अगुवाई में थाना प्रभारी ने शुरू की। जांच दौरान पुलिस को पता चला कि शमां का क़त्ल उसके पति ने ही किया है और वह दिल्ली में है। पुलिस पार्टी ने आरोपी नरिंदर चौहान उर्फ हैप्पी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी की माता की तलाश की जा रही है।

