*👉🏻 मामला भगत सिंह कॉलोनी नजदीक स्थित झुग्गियों में आज सुबह लगी आग का* *👉🏻 पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सबसे पहले आगे आए दमकल विभाग के कर्मचारी, दिया सिर ढकने का सामान* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 11 मार्च 2021-(एच.ई)-आज सुबह भगत सिंह कॉलोनी नजदीक स्थित झुग्गियों में एक के बाद एक 6 सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई थी।
जिस कारण 20 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई और उसमें रहने वाले परिवार सड़क पर आ गए। जिसके बाद पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए सबसे पहले आगे आए हैं दमकल विभाग के कर्मचारी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पीड़ित परिवारों को दोबारा से सिर ढकने के लिए सामान दिया है ताकि वह फिर से अपना ठिकाना बना कर अपने परिवार को उसमें सुरक्षित ठहरा सकें। दमकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि आग ने इन परिवारों से सब कुछ छीन लिया है।
इसीलिए उन्होंने एक छोटी सी मदद इन पीड़ित परिवारों की कि है। इस मदद से वह दोबारा से अपने सर पर छत बना सकते हैं और उसमें रह सकते हैं। दमकल विभाग के इस कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।