*👉🏻 घर से चिकन लेने के लिए निकले पुलिस मुलाजिम की चाकू मारकर हत्या* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 12 सितंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते नाखां वाला बाग नजदीक घर से चिकन लेने के लिए निकले पुलिस मुलाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की बेटी का आरोप है कि उसके पिता की हत्या उसके पति ने की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक बस्ती बावा खेल का रहने वाला पुलिस मुलाजिम दारा घर से चिकन लेने के लिए अपने बाइक पर निकला था।
जैसे ही वह नाखां वाला बाग के नजदीक पहुंचा तो किसी व्यक्ति ने उसे रोककर उसके पेट में चाकू से वार करने शुरू कर दिए और पुलिस मुलाजिम के पेट में ही चाकू घुसा कर हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं मृतक दारा की बेटी का आरोप है कि उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है और उसका पति उसे मारपीट करता है। पिता ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और आज गुस्से में आकर उसने अपने ससुर का कत्ल कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।