*👉🏻 किस मामले में थाना एक ने दो व्यक्ति पकड़े,पढ़ें*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना एक कि पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन सहित एक को काबू किया है।

जानकारी देते हुए एडीसीपी-1 कुलवंत सिंह हीर,एसीपी नवनीत सिंह माहल ने बताया कि थाना प्रभारी नवदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई ब्रह्म लाल ने पुलिस पार्टी सहित इंडस्ट्रियल एरिया में नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र तरसेम सिंह निवासी बटाला के रूप में हुई है। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
इसी प्रकार एएसआई निर्मल कुमार ने संजय गांधी नगर नहर के नज़दीक से कमलजीत सिंह उर्फ कमल पुत्र परमजीत सिंह निवासी आदमपुर को हेरोइन पीते हुए काबू किया है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

