*–मामला शशी शर्मा व उसके बेटे पर कातिलाना हमले का–* *👉🏻 हमलावरों में शामिल पांच हमलावरों की हुई पहचान*

जालंधर,27 नवंबर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-आज दोपहर बाद बस स्टैंड नज़दीक स्थित अपने दफ्तर में बैठे ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के चेयरमैन शशी शर्मा व उनके बेटे सन्नी शर्मा पर अज्ञात हमलावरों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। बताया जा रहा था कि हमलावर 14-15 के करीब थे। कुछ हमलावर दफ्तर में घटना को अंजाम दे रहे थे तो कुछ दफ्तर के बाहर खड़े थे। सीसीटीवी से मिली फुटेज के आधार पर हमलावरों में शामिल पांच की पहचान हो गई है। जिनकी पहचान हुई है उनके नाम है।
1.अमरजीत सिंह नागरा पुत्र जसविंदर सिंह नागरा निवासी गुरु नानक नगर नज़दीक गंदा नाला रत्न नगर।
2.दीपा कबीर नगर
3.गोलडी नज़दीक वेरका मिल्क प्लांट
4.विक्रम उर्फ बाबा उर्फ निहंग पुत्र जसविंदर
5.दलबीर..इसकी सरब मल्टीप्लेक्स के नज़दीक बिल्डिंग मटीरियल की दुकान है।
बाकी आरोपियों की पहचान भी जल्द ही हो जाएगी।




