*👉🏻 परिजनों ने डांटा तो नाबालिग ने की आत्महत्या*

जालंधर,2 नवंबर-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ती काज़ी मंडी में एक नाबालिग लड़के ने घर की ग्रिल से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार क़ाज़ी मंडी चौक के नज़दीक रहते एक 15 वर्षीय बच्चे की अपने परिजनों के साथ कोई मांग को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके लिए परिजनों ने अपने बच्चे को थोड़ा बहुत डांटा भी। इसी बात का गुस्सा कर बच्चे ने देर रात 1:30-2:00 बजे के करीब घर में लगी लोहे की ग्रिल से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। लेकिन परिजनों ने इस बारे पुलिस को सूचना नहीं दी है।
