*👉🏻 अवैध शराब सहित एक काबू*
जालंधर,25 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने 40 पेटी अवैध शराब सहित एक तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई बलदेव सिंह और एएसआई सर्फद्दीन पुलिस पार्टी सहित मिनी सब्जी मंडी फोकल प्वाइंट मौजूद थे। इसी दौरान मिल्क प्लांट की तरफ से आ रही सफेद रंग की इंडिगो कार को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक एकदम से घबराकर गाड़ी को वापस मोड़ने लगा। पुलिस पार्टी ने कार चालक को काबू कर कार की तलाशी ली तो उसमें से 40 पेटी शराब (सेल इन अरुणाचल प्रदेश) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम रजत कुमार पुत्र स्वर्गीय राम लाल निवासी तुलसी नगर थाना करतारपुर बताया।


