*👉🏻 बबरीक चौक में सांभर ने मचाया उत्पात, बड़ी मशक्कत से जंगलात विभाग के कर्मचारियों ने किया काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,26 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत आती बस्ती दानिशमंदा में सांभर आ जाने से लोगों में अफरा तफरी मच गई।
जिसके बाद लोगों ने थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस और जंगलात विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही थाना डिवीजन नंबर पांच के एएसआई अवतार सिंह और जंगलात विभाग के प्रदीप शर्मा अपनी-अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सांभर आने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी होनी भी शुरू हो गई जिससे सांभर घबरा गया और इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। जंगलात विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद सांभर को बबरीक चौक के पास से काबू कर लिया और उसे अपने साथ ले गए।
जंगलात विभाग के प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बस्ती शेख में सांभर आया है। जब वह पहुंचे तो सांभर बस्ती दानिशमंदा की तरफ चला गया था। काफी समय तक सांभर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण वह काबू में नहीं आया। फिर कुछ देर बाद बबरीक चौक के पास सांभर पर जाल डालकर उसे काबू किया गया और उसे उपचार के लिए जंगलात विभाग की टीम के साथ भेज दिया गया। एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि उन्हें सांभर आने की सूचना मिलते ही वह अपनी टीम साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को सांभर से दूर रहने के लिए कहा ताकि घबराकर सांभर आगे की तरफ ना भाग जाए। आखिर में जंगलात विभाग के कर्मचारियों ने सांभर को काबू कर लिया।