*👉🏻 जालंधर में 10 वर्षीय बच्ची की मौत, हादसा या आत्महत्या ?* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,2 जनवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना डिवीजन नंबर चार के अंतर्गत आते पक्का बाग क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान प्रतिष्ठा पुत्री राकेश कुमार निवासी पक्का बाग के रूप में हुई है। बच्ची की मौत गले में चुनरी फंसने के कारण दम घुटने से हुई है
लेकिन इलाके में यह चर्चा है कि बच्ची ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी बलकार सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बच्ची की लाश घर के बाथरूम से मिली थी। बच्ची के परिजनों के अनुसार खेलते-खेलते चुनरी गले में फंसने के कारण बच्ची का दम घुट गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता टिफिन सप्लाई का काम करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया था।
