*👉🏻 अरोड़ा मनी एक्सचेंज में ऐसे दिया गया लूट की वारदात को अंजाम* *👉🏻 वारदात में हत्या का आरोपी भी शामिल, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 16 जनवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)-बीती शाम बस स्टैंड नज़दीक स्थित अरोड़ा मनी एक्सचेंज से अढाई लाख रुपए की भारतीय करंसी और 3.50 लाख की विदेशी करंसी लूटने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
24 घंटे से पहले ही पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है और घटना को अंजाम देने वाली महिला सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी हुई रकम, पिस्तौल व मोबाईल फोन बरामद किये है। जबकि आरोपियों का एक साथी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मोहल्ला करार खां के रहने वाले राकेश कुमार ने मनी एक्सचेंज में लूट होने के बारे में थाना डिवीजन नं 6 में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी सरबजीत कौर शिकायतकर्ता राकेश कुमार की पुरानी परिचित है और पिछले 6 सालों से वह मनी एक्सचेंज के दफ्तर में आ रही है। पुलिस ने सीसीटीवी की छानबीन और साइंटिफिक तरीके से जांच करने के बाद आरोपी सरबजीत कौर निवासी तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ के बाद पता चला कि उसने आरोपी गगनदीप के साथ मनी एक्सचेंज में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बात की थी। जिसके बाद गगनदीप ने अपने साथियों जसपाल निवासी जीटीबी नगर तरनतारन गांव पंडोरी गोला और गुरकिरपाल निवासी तरनतारन के बिलियां वाला गांव के साथ मिल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गगनदीप और जसपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनका चौथा साथी गुरकिरपाल सिंह फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर की अवैध पिस्तौल, लूटी हुई रकम व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जसपाल सिंह पर साल 2018 में तरनतारन पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और आरोपियों को पकड़ने वाली सीआईए-1 की टीम को सम्मानित किया जाएगा।
