*👉🏻 शिवसेना हिंद ने पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को दी श्रद्धांजलि* *👉🏻 शहीदों के लिए 2 मिंट का रखा गया मौन-ईशान्त शर्मा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 14 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-पुलवामा हमले दौरान मारे गए सैनिकों की याद में शिवसेना हिंद द्वारा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। शिवसेना हिंद के पंजाब प्रधान ईशांत शर्मा की अगुवाई श्रीराम चौक में किये गए इस समारोह में युवा चेयरमैन पंजाब, राष्ट्रीय उप प्रधान युवा संदीप पाहवा भी शामिल हुए। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे।
जिन्हें आज शिवसेना हिंद द्वारा श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिंट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर ईशांत शर्मा ने कहा कि लोग पश्चिमी सभ्यता को अपनाते हुए विदेशी त्यौहारों की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। आज हर कोई एक-दूसरे को वैलेंटाइन डे विश कर रहा है लेकिन आज ही के दिन पुलवामा हमले में हमारी सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिनके बारे में शायद लोगों को याद तक भी नहीं है। इसीलिए अंग्रेजों के त्यौहारों को भूलकर हमें अपने देश के शहीद हुए जवानों के परिवारों के बारे में सोचना चाहिए और उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।श्रद्धांजलि देने वालों में पंजाब वाईस प्रधान मोहित वर्मा,जिला चेयमैन सोहित शर्मा,अर्जुन कसबिया, रिंकू, सोनू त्रेहन ,सोनू सेतिया,परमिंदर पिंदा,दविंदर मोनू, राकेश कुमार, सन्नी के इलावा शिवसैनिक शामिल थे।
