*👉🏻 महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दुर्गा शक्ति मंदिर देओल नगर में लगाया बादाम दूध का लंगर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)-महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में देओल नगर में स्थित दुर्गा शक्ति मंदिर में बादाम दूध और बिस्किट का लंगर लगाया गया।
दुर्गा शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा महाशिवरात्रि की रात को लंगर का आयोजन किया गया। जिस में आए हुए सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में बदाम दूध और बिस्किट का लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों सहित देओल नगर निवासी भी उपस्थित थे।
लंगर में सेवा करने वालों में मोना गिल, विजय गिल, राजेश खेड़ा, अरुण भट्ट, चंद्रशेखर, हरप्रीत विरदी, राजेश चानना, इंदरजीत अरोड़ा, नरिंदर वर्मा व दुर्गा शक्ति मंदिर के मुख्य पंडित सुदामा मौजूद थे। समाज सेविका मोना गिल ने कहा कि भगवान शिव सभी पर अपनी अपार कृपा दृष्टि बनाए रखें और सबका जीवन खुशियों से भरा रहे।

