*👉🏻 चुनावों से एक दिन पहले असले सहित एक व्यक्ति काबू*
जालंधर,18 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- चुनावों से 1 दिन पहले देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। देहात क्षेत्र के थाना गोराया की पुलिस ने 315 बोर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एसआई जगदीश राज और एस आई सुरजीत सिंह नारकोटिक्स सेल जालंधर सुबह 10:30 बजे सरगंदी नहर के पुल पर मौजूद थे और आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें रेलवे स्टेशन गोराया की तरफ से कच्चे रास्ते पर से आता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने उक्त व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 315 बोर का पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी पर थाना गोराया में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम नकुल पुत्र मामचंद निवासी बाजिन्दपुर, थाना जानसर, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।