भारतीय स्टेट बैंक ने मनाया गणतंत्र दिवस, बढ़िया कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित
जालंधर,26 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)-भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस समारोह में चिरंजीव सिंह नंदा सहायक महाप्रबंधक मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। समारोह का संचालन प्रेम पाल कश्यप एवं इंद्रजीत सिंह ने किया। समारोह में बढ़िया व ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। एम.एल शर्मा, प्रेम पाल कश्यप, अविनाश, श्रीमती
शिवानी और श्रीमती अमृता ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर हरमीत सिंह, दिनेश डोगरा, विनय डोगरा, पवन बस्सी, आर.के.धवन, अमित कुमार, अतुल कुमार, राजकुमार, मंगत राम विज, सुनील सैनी, जगविंदर सिंह, नरेंद्र गुप्ता, श्रीमती ममता, जगजीत सिंह, श्रीमती अमृता मौजूद थे।

