*👉🏻 राष्ट्रीय चुनाव दिवस पर देहात पुलिस ने करवाया समागम* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,25 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब सरकार के आदेशानुसार जालंधर देहात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय चुनाव दिवस पर एक समागम करवाया गया। इस समागम की अगुवाई एसपी रविंदरपाल संधू द्वारा की गई। इस दौरान देहात पुलिस के सभी विभागों के स्टाफ सदस्य, समूह ब्रांचों के इंचार्ज व कर्मचारी शामिल हुए।
सभी ने कसम खाई कि वह भारतीय लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष, व शांतिपूर्ण चुनाव करवाने की गरिमा को बरकरार रखेंगे, साथ ही निडर होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या अन्य किसी लालच के प्रभाव में आए बिना सभी चुनावों में अपनी वोट के हक का इस्तेमाल करेंगे। इस मौके पर देहात क्षेत्र के समूह विभागों व ब्रांचों के स्टॉफ़ सदस्य/इंचार्ज व कर्मचारी उपस्थित थे।
