*👉🏻 एटीएम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया* *👉🏻 सुबह की सैर कर रहे एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों भी मौके पर पहुंचे* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,4 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर छह के अंतर्गत आते मॉडल टाउन इलाके में संजय कराटे जिम के सामने स्थित एक प्राइवेट बैंक के एटीएम में आग लग गई। धुआं निकलता देख राहगीर ने मौके पर ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के रजिंदर सहोता अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। मॉडल टाउन में सुबह सैर पर निकले एसीपी बलविंदर इकबाल
सिंह काहलों को आग लगने का पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मी राजिंदर सहोता ने बताया कि उन्हें सुबह 7:00 बजे सूचना मिली कि माडल टाउन में लगे एक निजी बैंक के एटीएम में आग लगी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग भयानक रूप ले चुकी थी। उन्होंने तुरंत ही अपनी टीम सहित
आग बुझानी शुरू कर दी। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस और बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आग शार्ट सर्किट से लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है इस बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।
