जेल के टॉयलेट में फांसी लगाकर कैदी ने खुदकुशी की
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में शुक्रवार को एक कैदी ने खुदकुशी कर ली। गगन नाम के कैदी ने जेल नंबर-3 के टॉयलेट में शुक्रवार सुबह चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या की। जेल प्रशासन के मुताबिक, गगन के खिलाफ चार मामले कोर्ट में चल रहे हैं, उसे जेल नंबर-3 में रखा गया था। शुक्रवार सुबह वह टॉयलेट गया और वहां खुद को चादर से लटका लिया।
देर तक दरवाजा ना खुलने पर गेट तोड़ा गया और जेल स्टाफ ने शव को फंदे से उतारा। परिजनों को खबर दे दी गई है।बताया गया है कि जरूरी प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

