*👉🏻 पूर्व मेयर सुरेश सहगल को मिली जमानत*
जालंधर,28 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- पूर्व मेयर सुरेश सहगल को आज माननीय अदालत से जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जोशी के साथ मारपीट मामले में पूर्व मेयर सुरेश सहगल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद आज माननीय अदालत ने सुरेश सहगल की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।

