*👉🏻कथित पत्रकार सुशील तिवाड़ी और उसके पिता सतीश कुमार तिवाड़ी पर युवा भाजपा नेता रॉक्सी उप्पल को ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,08 फरवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- युवा भाजपा नेता रॉक्सी उप्पल को ब्लैकमेल करने और दुबई के नंबरों से फोन कर धमकी देने के आरोप में कथित पत्रकार सुशील तिवाड़ी और उसके पिता सतीश कुमार तिवाड़ी पर थाना डिवीजन नंबर तीन में धारा 384 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
गौरतलब है कि 2 जनवरी 2020 को युवा भाजपा नेता रॉक्सी उप्पल ने डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर को शिकायत दी थी कि उसे कथित पत्रकार सुशील तिवारी ब्लैकमेल कर रहा है। शिकायत में रॉक्सी उप्पल ने लिखा था कि दैनिक उजाला नामक वेब पोर्टल में सुशील तिवाड़ी ने उनके पिता के खिलाफ एक खबर चलाई थी। जिसमें लिखा था कि युवा भाजपा नेता का पिता जुआ खेल रहा है। जिसके बाद सुशील तिवाड़ी ने अपने 2 कर्मचारियों को उसके पास भेजा था और ₹100000 की मांग की थी। एक लाख रुपये ना देने पर उसने कहा था कि वह उसके पिता की खबर अपने न्यूज़ पोर्टल में चला कर उसे बदनाम कर देंगा। जिसके बाद रॉक्सी उप्पल ने अपना एक साथी कथित पत्रकार सुशील तिवाड़ी के घर भेजा और उसके पिता को ₹20,000 रिश्वत दिए। बाकी रकम बाद में देने की बात तय की गई। इस पूरे घटना की वीडियो भी रॉक्सी उप्पल के साथी द्वारा बनाई गई थी। जिसके बाद रॉक्सी उप्पल ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को की थी। शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने कथित पत्रकार सुशील तिवाड़ी और उसके पिता सतीश तिवाड़ी पर धारा 384 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 1 महीने के अंदर ही दो ब्लैकमेलर पत्रकारों पर पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। जिनमें एक आदमपुर की पुलिस द्वारा जालंधर की रहने वाली अमिता शर्मा नामक महिला पत्रकार पर जातिसूचक शब्द कहने और ब्लैक मेलिंग करने का मामला और आज कथित पत्रकार सुशील तिवाड़ी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
