जालंधर के इस शोरूम में लगी भयानक आग

जालंधर के नकोदर चौक के निकट स्थित सेठी शोरूम में भयानक आग लग गयी । फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उक्त शोरूम में बेडशीट व कंबलों का काम किया जाता है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा रहा है। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन शोरूम जलकर राख हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।