*👉🏻 बाइक सवार दो युवकों से मिली पिस्तौल,मामला दर्ज*
जालंधर-(ज्ञान सिंह) थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान दो युवकों को काबू कर उनके पास से अवैध पिस्तौल वह नशीली गोलियां बरामद की है।
जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट कैलाश चंद्र ने बताया कि थाना प्रभारी जीवन सिंह की अगुवाई में एएसआई सतनाम सिंह ने माता रानी चौक मॉडल हाउस में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से नशीली गोलियां व पिस्तौल बरामद हुई। जिसका लाइसेंस आरोपी दिखा नहीं सके। आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम फारुख पुत्र हाकम अली निवासी न्यू दशमेश नगर व मनप्रीत उर्फ मनी पुत्र गुरमीत राम गांव सलोह जिला शहीद भगत सिंह नगर बताया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

