*👉🏻 जालंधर के नए एसएसपी नवीन सिंगला ने लिया चार्ज* *👉🏻 चार्ज लेते ही सभी अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 10 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- जिला जालंधर देहाती के नए एसएसपी, आईपीएस, नवीन सिंगला ने आज चार्ज संभाल लिया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। चार्ज संभालते ही नवीन सिंगला ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, जी ओ साहिबान व स्टॉफ सदस्यों को सम्बोधित किया। इसके बाद एसएसपी ने सभी जी.ओ साहिबान के साथ मीटिंग की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि जिले में कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करवाना उनका पहला कदम होगा। सभी लोगों की सुरक्षा उनके लिए बहुत जरूरी है। इसीलिए उन्होंने अपने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिले में कोविड-19 गाइडलाइन की उल्लंघना करने वालों पर सख्ती करें।
