*👉🏻 जय माँ बगलामुखी के जयकारों से शुरू हुआ हवन यज्ञ*

जालंधर,4 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-मां बगलामुखी धाम जंडूसिंघा होशियारपुर रोड पर स्थित गुलमोहर सिटी जालंधर में साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मां भक्तों ने गौरी गणेश कलश पूजन उपरांत मां बगलामुखी जी के हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। आज के मुख्य यजमान नरेश असीजा ने सपरिवार हवन यज्ञ में हिस्सा लिया और आहुतियां डाली। मंदिर के संस्थापक नवजीत ने बताया की मां बगलामुखी धाम में हर वीरवार को मां बगलामुखी जी के हवन यज्ञ का आयोजन निशुलक किया जाता है। कोई भी माँ भक्त आकर हवन यज्ञ में आहुतियां डाल सकता है।सभी मां भक्तों की मंगल कामना व सुख शांति की अरदास की गई।आज के हवन यज्ञ में रजिंदर छाबड़ा, दिनेश बहल,सुरिंदर कुमार,आर एस कलसी, संजीव राणा, रोहित मलहोत्रा , मनोज शर्मा, गौरव छाबडा, सुखदेव सिंह, बलजिंदर सिंह, नरेश वर्मा, रशपाल सिंह, बी एस डोगरा, परवीन, अमित चड्ढा, पं ब्रह्मदेव, मोहित बहल, सुरेंद्र सिंह,बावा खन्ना, एडवोकेट राजकुमार,अभिलक्षय चुघ,रोहित बहल,दविंदर सिंह,समीर चोपडा, अशोक शर्मा, परवीन गुप्ता, गुरबाज सिंह, बीएस टिंकू,साहिल,मंगु,हेमंत पुरी,ठाकुर बलदेव सिंह, पं.पिंटू शर्मा व पंडित अविनाश गौतम सहित मां भक्त मौजूद थे।
