*👉🏻 एक किलो हेरोइन सहित एक काबू और लुटेरा गिरोह के सात सदस्य हथियारों सहित काबू*
जालंधर,10 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भोगपुर की पुलिस ने 1 किलो हेरोइन सहित एक विदेशी नागरिक और लुटेरा गिरोह के 7 सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएसडी देहाती नवजोत सिंह माहल
ने बताया कि थाना भोगपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित 9 अप्रैल को रात 10:00 बजे टी प्वाइंट आदमपुर मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी को एक विदेशी नागरिक पैदल ही आता हुआ दिखाई दिया। जिसके हाथ में एक किट बैग पकड़ा हुआ था। शक होने पर पुलिस पार्टी ने विदेशी नागरिक को काबू कर उसके किट बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम Justin S/O Agudozi R/O Near Pillar no.877,Dwareke Block-D New Delhi बताया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी प्रकार सीआईए स्टाफ-2 के एसआई सुरिंदर सिंह को सूचना मिली कि लोहिया इलाके के पेट्रोल पंप को लूटने के लिए लुटेरा गिरोह के सदस्य जीटी रोड धारीवाल धुस्सी बन्न के पास वाई प्वाइंट के अंदर एक सुनसान जगह पर हथियारों के साथ बैठ लूट की योजना बना रहे हैं। एसआई सुरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सुबह 7:30 बजे छापेमारी कर उक्त जगह से सात लुटेरों को काबू कर उनके पास से दो देसी पिस्तौल 32 बोर,6 जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, 3 दातर व 1 छुरा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ बागा पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव चक्क अतरी सदारवाला वधाई जिला मुक्तसर साहिब, हरप्रीत सिंह हैप्पी पुत्र गुरमेल सिंह निवासी निज़ाम वाला जिला फिरोजपुर, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी बस्ती रामलाल जिला फिरोजपुर, संदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी मल्लावाला खास जिला फिरोजपुर, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र बलवीर सिंह निवासी मल्लावाला खास जिला फिरोजपुर, सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमरा पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी बागेवाला जिला फिरोजपुर और कुलदीप कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी मुहल्ला सरकारी अस्पताल महितपुर जिला जालंधर बताई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।