*👉🏻 चोरों के हौंसले बुलंद* *👉🏻 सुबह 4:15 बजे चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, घर से लाखों रुपए के गहने, डीवीआर और विदेशी रिवाल्वर चुराई* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,12 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत पड़ते माई हीरां गेट नजदीक स्थित मोहल्ला फतेहपुरा में सुबह 4:15 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि वह बिना किसी डर के सुबह 4:15 बजे घर में दाखिल हुए और अंदर से 10 से 12 लाख रुपए के गहने, सीसीटीवी की डीवीआर और एक विदेशी रिवाल्वर चुरा कर ले गए।
हैडलाइन एक्सप्रेस टीम को जानकारी देते हुए मकान मालिक रामपाल वर्मा निवासी फतेहपुरा ने बताया कि उनकी ढलाई की फैक्ट्री है और वह कल परिवार सहित किसी समारोह को अटेंड करने के लिए लुधियाना गए थे। सुबह जब वापस आए तो देखा कोठी के ताले टूटे हुए थे और अंदर पड़ा हुआ सामान बिखरा हुआ था।
जांच करने पर पता चला की घर में लाखों रुपए की चोरी हुई है। सीसीटीवी की जांच करने पर दिखाई पड़ता है एक व्यक्ति बैग में सामान लेकर जा रहा है। चोरी होने की सूचना मकान मालिक ने तुरंत ही थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक शराब के ठेके में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। उस घटना को भी चोरों ने सुबह के समय ही अंजाम दिया था।
इससे पता चलता है कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह वारदात को अंजाम देने के लिए समय का इंतजार नहीं करते। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
