*👉🏻 भागवत इंजीनियरिंग एंड कांट्रैक्टर फर्म के गोदाम में सेंधमारी, लाखों का सामान चोरी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 14 जुलाई 2021-(प्रदीप भल्ला)- रविदास चौक नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास बने भागवत इंजीनियरिंग एंड कांट्रेक्टर नामक फर्म के गोदाम में सेंधमारी कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपए के करीब का सामान चोरी कर लिया। जानकारी देते हुए फर्म के मालिक संदीप शर्मा ने बताया कि वह नगर निगम द्वारा टेंडर निकाले जाने के बाद ट्यूबवेल, पार्कों व सड़कों का कॉन्ट्रैक्ट लेते हैं और उसे पूरा करते हैं।
उनका रविदास चौक नज़दीक पेट्रोल पंप के पास गोदाम भी है जहां पर नए ट्यूबवेल वगैरह का सामान व पाईपें पड़ी रहती हैं। 10-15 दिन के बाद आज जब वह अपने गोदाम में आए तो देखा लोहे के गेट का ताला टूटा हुआ था और उसके आगे लगा हुआ लकड़ी का दरवाजा भी काटा हुआ था।
जब अंदर जाकर देखा तो अंदर पड़ा हुआ सामान चोरी हो चुका था। जिसके बाद थाना पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एडिशनल एसएचओ गुरदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एडिशनल एसएचओ गुरदेव सिंह का कहना है कि यह किसी भेदी का काम ही हो सकता है। उन्होंने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

