*👉🏻 क्वारंटाइन होने के बावजूद घूम रहे थे सड़कों पर,मामला दर्ज* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 जून 2020-(एच.ई)-थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने चार लोगों पर कोविड-19 की गाइड लाइन की उल्लंघना करने के मामले में धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक एएसआई गोपाल सिंह, कांस्टेबल लवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित टी-प्वाइंट रीजेंट पार्क के पास गश्त पर थे। तभी उन्हें किसी गुप्तचर ने सूचना दी कि बलदेव कौर निवासी 619/13 अवतार नगर व उसके परिवार के सदस्यों को सेहत विभाग द्वारा क्वारंटाइन किया हुआ है और क्वारंटाइन का स्टीकर भी उनके घर के बाहर लगाया हुआ है। लेकिन वह सभी सरकारी आदेशों की उलंघना कर गली, मोहल्ले में घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद बलदेव कौर व उनके परिवारिक सदस्यों पर डिजास्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही देखने वाली बात यह है कि जालंधर में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या रोजाना ही बढ़ रही है, लेकिन फिर भी लोग इस महामारी के प्रति गंभीर नहीं है जिसका परिणाम मरीजों की संख्या का दिनों-दिन बढ़ना है।


