मंदिर से वापस आ रहे आप नेता पर फायरिंग, समर्थक की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को आए विधनासभा चुनावों के परिणामों में आप भारी जीत हासिल की है। इसी बीच मंगलवार देर रात महरौली विधानसभा से आप की टिकट पर जीत कर विधायक चुने गए नरेश यादव के उपर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। इस घटना में नरेश यादव के साथ चल रहे उनके समर्थकों को गोली लगी है। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।
महरौली के विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात उस समय हमला किया गया जब वे मंदिर से वापस लौट रहे थे। इस हमले में एक शख्स घायल होने की खबरें आ रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है।