*👉🏻 एक किलो अफीम सहित एक काबू*
जालंधर,12 दिसम्बर-(भल्ला/बब्बू)-सीआईए स्टाफ ने एक अफीम सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित पटेल चौक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान हरनामदासपुरा की तरफ से आ रहे जगजीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र दिलदार सिंह निवासी गांव भटनूरा थाना भोगपुर को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर 2 में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

