*👉🏻 चोर गिरोह का एक सदस्य काबू,दो की तलाश, चोरी किए हुए दो एक्टिवा व ऑटो की बैटरी बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,19 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक चोर को काबू कर उसके पास से चोरी किए हुए दो एक्टिवा और ऑटो की बैटरी बरामद की है। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी एसआई रमनदीप सिंह ने बताया कि एएसआई बलदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित वंडरलैंड टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी।
तभी लांबड़ा की तरफ से एक सफेद एक्टिवा पर सवार एक मोना व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने उस व्यक्ति को रोककर पूछताछ की तो पता चला कि जिस एक्टिवा पर वह आ रहा है वह उसने बस्ती शेख से चोरी की हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने एक और सफेद रंग की एक्टिवा, ऑटो की बैटरी बरामद करवाई। आरोपी ने बताया कि उसके दो और साथी भी है जो चोरी की वारदातों को अंजाम देने में उसका साथ देते हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र भजनलाल निवासी गांव कल्याणपुर थाना लांबड़ा हाल निवासी मोहल्ला बाग बाहरिया बताई है।पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।
