*👉🏻 पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह ने अपने समर्थकों सहित लगाया थाने के बाहर धरना* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 21 दिसंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह ने अपने समर्थकों को साथ लेकर थाना बारादरी के बाहर धरना लगा दिया। कांग्रेसी नेता और पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह ने पुलिस प्रशासन पर आरोपी को गिरफ्तार न करने के लगाते हुए कहा है कि 4 दिन पहले आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह द्वारा उन्हें ब्लैकमेल कर ₹500000 की मांग की गई थी।
जिस दौरान उन्होंने सिमरनजीत सिंह को डेढ़ लाख रुपया दिया भी था लेकिन वह बाकी रुपए उसी समय मांगने लगा और बात हाथापाई तक आ गई थी। जिसके बाद मेजर सिंह ने थाना बारादरी में आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था, लेकिन 4 दिनों बाद भी पुलिस आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसी कारण मेजर सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित थाना बारादरी के बाहर धरना लगा दिया।
वहीं आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर इन आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि मेजर सिंह ने उनके साथ हाथापाई की थी क्योंकि उन्होंने उनकी अवैध बिल्डिंग के खिलाफ आरटीआई डाली थी।