नेताओं और अधिकारियों के साथ मिलकर सरकार को लगाया करोड़ों का चूना कैंट के पैलेस मालिक ने आर देखा न पार, जमकर किया घोटाला

जालंधर। पंजाब सरकार पैसे की कमी का रोना विधानसभा में रो रही है। पैसे को लेकर मनप्रीत सिंह बादल आंखे भर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि जमकर लूट मची हुई है। प्रशासन की ठीक नाक के तले लगभग 500 एकड़ जमीन पर अवैध कालोनियों का निर्माण हो जाता है, मगर प्रशासन को कानों-कान खबर ही नहीं होती है। करोड़ों रूपये राजस्व चोरी हो जाता है और कैंट का पैलेस मालिक एक फूटी कौड़ी सरकार को नहीं देता। 500 एकड़ से अधिक जमीन पर कालोनियां काट दी जाती है, मार्केट तैयार कर दी जाती है। इसका एक हिस्सा अधिकारियों के साथ साथ नेताओं की जेब में चला जाता है।
पैलेस मालिक एक शातिर व्यक्ति द्वारा धीरे-धीरे अवैध कालोनियों काटकर एक बड़ा काला साम्राज्य कायम कर लिया गया। जागरूक पाठक द्वारा बताए अनुसार उक्त व्यक्ति कुछ साल पहले कैंट का एक मामूली पैलेस मालिक हुआ करता था। उसने कैंट के आस-पास दीप नगर, गांव परागपुर, गांव बडि़ंग, सोफी पिंड, नंगल करारखां, रहिमानपुर आदि के पास कई सौ एकड़ों जगह गल्त ढंग से बतौर कालोनी का रूप देकर भोली-भाली आम जनता को लूटने का काम कर लिया। आम जनता को कौडिय़ों के भाव में खरीदी गई जगह को लाखों रूपए की बताकर बेचा गया और उनकी जेब पर मोटा डाका डाला गया। इतना ही नहीं एक भी कालोनी को संबंधित विभाग से अप्रूव करवाए बिना ऐेसे ही बेचकर सरकार के राजस्व में भी करोड़ों रूपए का डाका डाला गया। सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति इतना शातिर और मास्टर-मार्ईंड है कि जिन जमीदांरों से जगह खरीदी गई, उनको भी आज तक पूरा भुगतान नहीं किया गया। बैंकों से भी लाखों-करोड़ों रूपए का लोन गल्त ढंग से लेकर पब्लिक-मनी भी डकार ली गई। अधिकारियों की सांठ-गांठ से खेला पूरा खेलजिस तरह से लगभग 500 एकड़ जमीन को अवैध ढंग के कालोनियों के रूप में काटकर सरकार को मोटा चूना लगाया गया है। उसको देखते हुए यह कहना गल्त नही होगा कि संंबधित विभागों के अधिकारियों की सांठ-गांठ से ही इस खेल को खेला गया है।
सूत्रों के अनुसार एक स्वयंसेवी संगठन ह्ययूमन राइट प्रोटेक्शन फ्रंट द्वारा जल्दी ही सरकार के पास एक याचिका डाली जा रही है। जिसमें अधिकारियों, नेताओं के अलावा पैलेस मालिक पर केस दर्ज करने की मांग की जाएगी। पूरी वीडियोग्राफी करवाकर अधिकारियों की मिलीभगत के सबूतों की लंबी चौड़ी फाइल तैयार हो चुकी है।