*👉🏻 मामला विधायक बेरी और समर्थकों द्वारा पीएपी हाईवे जाम करने का* *👉🏻 एससी कमिशन ने दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर को जारी किया नोटिस* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 24 फरवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-एससी कमीशन ने पीएपी हाईवे जाम करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर जालंधर को नोटिस जारी किया है।
बीते दिनों अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय क्षेत्र के विधायक राजिंदर बेरी और उनके समर्थकों ने पीएपी हाईवे पर जाम लगाया था। जाम दौरान हजारों लोग व एंबुलेंस के जरिये इलाज करवाने के लिए जा रहे मरीजों सहित मानवाधिकार संस्था पंजाब के प्रधान शशी शर्मा और विजय कुमार नामक व्यक्ति भी फंसे रहे थे। परेशानी का सामना करने के कारण मानवाधिकार संस्था पंजाब के प्रधान शशी शर्मा और विजय कुमार ने थाना रामामंडी के प्रभारी, एडीजीपी ट्रैफिक और अनुसूचित जाति आयोग को विधायक राजिंदर बेरी और उनके समर्थकों के खिलाफ कारवाई करने के लिए शिकायत दी थी। शिकायत के साथ ही उन्होंने अखबार में छपी हुई जाम संबंधी खबरों की कटिंग भी साथ में लगाई थी। इन बातों का संज्ञान लेते हुए एससी कमिशन ने पुलिस कमिश्नर जलंधर को नोटिस जारी कर हाइवे जाम करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया है। कमीशन ने नोटिस में 15 दिनों के अंदर-अंदर कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने के लिए पुलिस कमिश्नर को कहा है।
