*👉🏻 करोड़ों की लागत से बने फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, चंद मिनट पहले ही फ्लाईओवर से गुजरे थे दो ट्रक* *👉🏻इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
दिल्ली, 07 मार्च 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- दिल्ली के साथ लगते गुरुग्राम में आज एक फ्लाईओवर का कुछ हिस्सा गिर गया। गनीमत यह रही कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
फ्लाईओवर का हिस्सा करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लाईओवर पर यातायात रोक दिया गया। गौरतलब है कि गुरुग्राम से पटौदी में साल 2019 सितंबर में शुरू हुए गांव पहाड़ी फ्लाईओवर का एक बहुत बड़ा हिस्सा आज अचानक गिर गया। फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से कुछ मिनट पहले ही दो ट्रक फ्लाईओवर से निकले थे। गनीमत यह रही कि जब फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा तो उस समय कोई वाहन फ्लाईओवर पर नहीं था। साल 2015 में पीडब्ल्यूडी ने पटौदी रेवाड़ी रोड पर गांव पहाड़ी में फ्लाईओवर का निर्माण किया था। करोड़ों रुपए की लागत से बने इस फ्लाईओवर का निर्माण भी निर्धारित समय से ज्यादा समय में हुआ था। फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की।