*👉🏻 मशहूर पंजाबी गायक सिंगा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत* *👉🏻 हवाई फायर कर रहे साथी की वीडियो बनाते हुए सिंगा की वीडियो हुई वायरल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 11 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- मशहूर पंजाबी गायक सिंगा की एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें मशहूर गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा कार में बैठा हुआ अपने साथी की वीडियो बना रहा है और सिंगा का साथी सरेआम हवाई फायर कर रहा है। यह वीडियो युवा वर्ग को गन कल्चर की तरफ प्रेरित कर रही है।
इसी बात का संज्ञान लेते हुए शिवसेना हिंद युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांत शर्मा ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डीजीपी पंजाब को पंजाबी गायक सिंगा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी है। इस शिकायत में ईशांत शर्मा ने लिखा है कि पंजाबी गायक की फैन फॉलोइंग लाखों में है और लाखों युवा गायक सिंगा के गानों को और उसकी वीडियो को पसंद करते हैं,
लेकिन इस तरह गायक द्वारा हथियारों का उपयोग करते हुए की वीडियो देख कर युवा वर्ग को गलत दिशा मिलती है। इसीलिए पंजाबी गायक सिंगा और उसके साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए शिवसेना हिंद ने शिकायत दी है। इस दौरान ईशांत शर्मा के साथ मोहित वर्मा, सोहित शर्मा, जिम्मी कालिया, सोनू त्रेहन, संदीप पाहवा, प्रदीप पिंदा, अर्जुन सिंह व अन्य साथी मौजूद थे।


