*👉🏻 कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला प्रधान के सुरक्षाकर्मी से चली गोली, महिला घायल*

जालंधर,9 मार्च 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलुवालिया के घर में गोली चलने की खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलुवालिया के घर में तैनात सुरक्षाकर्मी के वेपन से गोली चल गई, जोकि एक महिला को लगी है। जिसे घायल अवस्था में तुरंत ही पिम्स अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गोली किन हालातों में चली है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
