*👉🏻 पत्रकारों से बदतमीजी करने वाले सांसद भगवंत मान का कल पुतला फूंकेंगी पेमा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,26 दिसंबर 2019-(राजीव शर्मा)- चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता दौरान पत्रकारों से बदतमीजी करने वाले आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का कल पुतला फूंका जाएगा। प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर पाल ने बताया कि कल शुक्रवार 1:00 बजे जिलाधीश कार्यालय के बाहर “आप” के सांसद भगवंत मान का पुतला फूंक कर रोष जाहिर किया जाएगा। पेमा प्रधान ने कहा कि भगवंत मान ने पत्रकारों से जिस शब्दावली में बात की थी वह निंदनीय है। भगवंत मान को पत्रकारों से माफी मांगकर अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। अगर भगवंत मान ने अपनी गलती मानते हुए माफ़ी ना मांगी तो उसके खिलाफ अगली रणनीति तैयार की जाएगी। भगवंत मान ने पत्रकार वार्ता दौरान पत्रकारों से जिस लहजे में बात की थी उससे जालंधर के सभी पत्रकारों में रोष व्याप्त है।