*👉🏻 शहीद लेफ्टिनेंट कंवरजीत सिंह की याद में बने आदर्श नगर पार्क को सिटीग्रुप ने बना दिया नरक* *👉🏻 पार्क की हालत बदत्तर करने वाले सिटीग्रुप के खिलाफ कार्रवाई के लिए निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 11 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- एक नूर वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले आदर्श नगर में रहने वाले लोगों ने नगर निगम परिसर में जाकर नारेबाजी की और जोरदार प्रदर्शन किया।
पंजाब सरकार, सिटीग्रुप और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल प्रदीप खुल्लर ने बताया कि नगर निगम ने आदर्श नगर पार्क को सीटी ग्रुप को देखभाल के लिए सौंपा हुआ है, लेकिन सीटी ग्रुप द्वारा आदर्श नगर पार्क को नर्क बना कर रख दिया है। पार्क में लगे हुए बैंच, शौचालय व पानी के नल टूटे हुए हैं।
सैर करने आने वाले लोगों को पार्क की हालत देखकर सैर करने का भी मन नहीं करता। आदर्श नगर के निवासियों ने बताया कि सिटी ग्रुप द्वारा पार्क को मेंटेन करने का जिम्मा उठाया था लेकिन उन्होंने पार्क की हालत बद से बदतर कर दी। पार्क में लगी हुई लाइटों से बिजली की तारें भी बाहर निकली हुई है जिसके कारण किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इलाका निवासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि पार्क की हालत को सुधारा जाए और सिटीग्रुप के हाथों से पार्क की जिम्मेदारी वापस लेकर किसी और को सौंपी जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द पार्क की दशा को सुधारा ना गया तो वे संघर्ष तेज करने को मजबूर होंगे।
