*👉🏻 प्रशासन के आदेश सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित, नहीं होता आदेशों पर अमल* *👉🏻 सस्ती सब्जी के चक्कर में कोरोना वायरस भूले लोग, चारा मंडी में लगी सब्जी मंडी में उमड़े सैंकड़ों लोग, सस्ती सब्जी के चक्कर में लोग भूल गए हैं कि कोरोना वायरस से जा सकती है जान* *👉🏻इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 17 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- विश्व में तेजी से फैल रही महामारी कोरोना वायरस के चलते जिला जालंधर के प्रशासनिक अधिकारियों ने बचाव सम्बंधी कई आदेश जारी किए हैं। इन्हीं आदेशों के चलते शहर के सभी जिम, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल और भीड़भाड़ वाले कई स्थान 31 मार्च तक बंद रखने के लिए कहा गया है। अधिकारियों द्वारा आदेश तो जारी कर दिए गए हैं लेकिन उन पर अमल नहीं किया जा रहा। अधिकारी भी आदेश जारी करने के बाद उन पर अमल करना भूल जाते हैं इसी कारण महानगर के सभी जिम, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल पूर्ण रूप से खुले हुए हैं। यह सब देखकर तो यही लगता है कि लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों की कोई परवाह नहीं है और ना ही उन्हें कोरोना वायरस का कोई डर है। इसीलिए शहर की चारा मंडी में आज लगी हुई सब्जी मंडी में सैकड़ों की गिनती में लोग सस्ती सब्जी लेने के लिए पहुंच गए। सस्ती सब्जी के चक्कर में लोग यह भी भूल गए हैं कि भयानक बीमारी कोरोना वायरस से जान भी चली जाती है, लेकिन फिर भी लोग बेपरवाह होकर सब्जी मंडी में पहुंचे और सस्ती सब्जी खरीदने लगे। सैकड़ों की गिनती में पहुंचे लोगों में कितने ही लोग सर्दी जुकाम के कारण खांस रहे थे, लेकिन उनके साथ साथ चल रहे लोग बेपरवाही से सब्जी खरीदने में लगे रहे। बीमार लोग बिना मास्क पहने ही भीड़ भाड़ में पहुंचे हुए थे। लोगों को इस भयानक बीमारी का रत्ती भर भी डर नहीं सता रहा था। वैसे तो जिलाधीश ने अपने आदेशों में भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों को बंद रखने का कहा है लेकिन आदेशों के बाद यह देखना मुनासिब नहीं समझा कि उनके आदेशों पर अमल भी किया गया है या नहीं। अब तो लोग भी कहने लग पड़े हैं कि प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ अखबारों में आदेशों संबंधी खबरें लगवाने तक ही सीमित रह गए हैं।

