*👉🏻 मोगा के सरकारी कार्यालय में खालिस्तानी झंडा फहराने वालों के खिलाफ शिवसेना हिंद ने खोला मोर्चा, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री से की मांग* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर,14 अगस्त 2020-(एच.ई)-शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक जालन्धर में आयोजित की गई। इस बैठक में पंजाब के ज़िला मोगा में शरारती तत्वों की तरफ से डीसी दफ्तर पर खालिस्तान का झंडा लगाए जाने पर शिव सेना हिन्द के विंग “एंटी खालिस्तान फ्रंट’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा व राष्ट्रीय चेयमैन अमित घई ने जमकर निंदा की। इस दौरान रवि शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता एंटी खालिस्तान फ्रंट,भारती आगरा राष्ट्रीय प्रभारी,ईशान्त शर्मा राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमिंदर भट्टी ,राहुल दुआ राष्ट्रीय महासचिव,सोरव अरोड़ा पजांब प्रधान,नरिंदर राठौड़ चेयरमैन पंजाब ,सोनू राणा पंजाब चेयरमैन,कमलजीत सिंह कवल राष्ट्रीय सलाहकार, समेत फ्रंट के नेताओं ने खालिस्तान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बैठक में फ्रंट के नेताओं को सम्बोधित करते हुए निशांत शर्मा व ईशान्त शर्मा ने कहा कि खालिस्तान समर्थकों का इतिहास रहा है वो देश व समाज विरोधी कार्यों को छुपकर ही अंजाम देते है। उन्होंने कहा कि हिन्दू नेताओं की पीठ पर हमले करने वाले डरपोक खालिस्तान समर्थक अब छुप छुप कर खालिस्तान के झंडे लगा कर पन्नू जैसे गद्दारो को खुश करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि देश की आन बान शान तिरंगे झंडे के लिए हजारों हिंदुओं सिखों ने कुर्बानियां दी है, लेकिन पन्नू की भड़काऊ भाषणों से प्रेरित होकर कुछ खालिस्तान समर्थक लहरा रहे तिरंगे का अपमान कर खालिस्तान झंडे को फहराने की साजिशें रच रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मोगा में तिरंगे को उतार खालिस्तान झंडा फहराने वाले दोषियों पर देश द्रोह का पर्चा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये बेहद शर्मनाक बात है कि मोगा के सरकारी दफ्तर में पुलिस सुरक्षा तैनात होने के बावजूद खालिस्तान समर्थकों द्वारा देश विरोधी दुष्कृत्य को अंजाम दिया है। इस मौके शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को शिव सेना हिन्द के हेड आफिस में तिरंगा झंडा लहराया जाएगा और पन्नू के गुंडों व डरपोक खालिस्तान समर्थकों में हिम्मत है तो शिव सेना हिन्द के दफ्तर के मुख्यालय में भारत माँ की शान में लहराए जाने वाले तिरंगे झंडे को हाथ भी लगा कर दिखाए।उन्होंने कहा कि तिरंगे के लिए हम देश के दुश्मनों से टकराने के लिए हर समय तैयार है औऱ हम तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता से मांग की कि इस पूरी घटना की बारीकी से जांच की जाए कि आखिर सुरक्षा कर्मी होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना कैसे घटित हो गई। उन्होंने कैप्टन सरकार से मांग की है कि सभी सरकारी कार्यालयों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए।