*👉🏻 गायों के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए गढ़शंकर में शिव सेना हिन्द ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रशासन ने 5 दिन में दोषियों को पकड़ने का आश्वासन देकर धरने से उठाएं शिव सैनिक व गौ भक्त* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
गढ़शंकर, 21 मार्च 2020-(एच.ई)-शिव सेना हिन्द की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा के दिशानिर्देशनुसार राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष इशांत शर्मा व पंजाब अध्यक्ष सौरव अरोड़ा की अध्यक्षता में गायों के कातिलों को पकड़ने की मांग को लेकर शिव सैनिकों व गौ भक्तो ने गढ़शंकर में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय इंचार्ज महंत कश्मीर गिरी महाराज, पंजाब अध्यक्ष सौरव अरोड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरकीरत सिंह खुराना, हरियाणा अध्यक्ष बलवान शर्मा, महिला विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलजा ठाकुर, पंजाब अध्यक्ष आशा कालिया,राष्ट्रीय महासचिव कीरत सिंह मोहाली, स्टूडेंट विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित डीसूजा राष्ट्रीय चैयरमेन स्टूडेंट विंग संचित मल्होत्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋषभ कन्नौजिया, पंजाब यूथ चैयरमेन सोनू राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता यूथ विंग शिवम शर्मा,राष्ट्रीय चैयरमेन कौर कमेटी रवि शर्मा, पंकज चोपड़ा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्टूडेंट विंग, अंकित अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संदीप रामपुरा पंजाब उपाध्यक्ष, संजय कुमरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अंकित खोसला पंजाब प्रभारी,सुनील अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष लीगल सेल,राहुल शर्मा राष्ट्रीय सचिव यूथ विंग, जोगिंदर पाल पंजाब अध्यक्ष यूथ विंग,शिव दर्शन ढींगरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महंत कश्मीर गिरी महाराज राष्ट्रीय इंचार्ज,राहुल मनचंदा राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष, काला भड़ी पंजाब अध्यक्ष देहाती एरिया,अरविंद गौतम पंजाब उपाध्यक्ष, राजिंदर धारीवाल राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज,संदीप पाहवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनीष बाहरी दोआबा अध्यक्ष, विनय कपूर पंजाब प्रमुख स्पोर्ट्स विंग, सतीश महाजन उत्तर भारत प्रवक्ता, आदि कई नेताओ व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके निशांत शर्मा ने कहा कि बीते दीनी गढ़शंकर में हुई गायों की हत्या के रोष में गढ़शंकर में धरना लगाया था प्रशासन को हमने 20 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था कि गायों के कातिलों को जल्द गिरफ्तार किया जाए नही तो हमें मजबूरन 21 मार्च को गढ़शंकर में दोबारा धरने पर बैठना पड़ेगा। लेकिन दुखद व बेहद अफसोस जनक बात यह रही कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी गायों के कातिल गढ़शंकर प्रशासन की पकड़ से दूर है। गायों के हत्यारे अभी तक जेल की सलाखों के पीछे नही पहुंच पाए है जिस वजह से हमारे हृदय में बहुत ज्यादा दुख है। शर्मा ने कहा कि शिव सेना हिन्द को मजबूरन गढ़शंकर में विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है लेकिन प्रशासन ने हमें दोबारा आश्वसन देते हुए भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दोषी पकड़ लिए जाएंगे। जिस के समूह संगठनों व गौ भक्तों की आपसी सहमति के बाद गढ़शंकर प्रशासन को हमने 5 दिन का समय दिया है अगर 5 दिनों में गायों के हत्यारे नही पकड़े गए तो शिव सैनिक फिर से गढ़शंकर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित होंगे और जब तक यह हत्यारों को जब तक जेल की सलाखों में नही पहुंचाया जाता तब तक शिव सेना हिन्द का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। शर्मा ने कहा कि हम मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी से मांग करते है कि गाय मां की हुई बेरहमी से हत्या की वजह से हमारे हृदय छली कर दिए है। यह जख्म तभी भरें जाएंगे जब दरिंदे सलाखों के पीछे होंगे। इस लिए पंजाब सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाते हुए प्रशासन को सख्त निर्देश जारी करें कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

