*👉🏻 विधानसभा केंद्रीय से भाजपा के प्रत्याशी मनोरंजन कालिया ने वाराणसी जा रही संगत को गुरु पर्व की बधाई दी और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया* *👉🏻 मनोरंजन कालिया ने लोगों से कहा कि सभी को गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, पढ़ें पूरी खबर सिरफ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 13 फरवरी 2022-(प्रदीप भल्ला)- श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती मनाने के लिए हर साल बड़ी गिनती में संगत वाराणसी के लिए रवाना होती है।
आज भी डेरा सचखंड बल्लां के संतों की अगुवाई में संगत वाराणसी के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस में रवाना हुई। वहीं विधानसभा केंद्रीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर संगत को गुरु पर्व की बधाई दी और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मनोरंजन कालिया ने लोगों से कहा कि सभी को गुरु महाराज जी के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए और प्रेम व सद्भावना बनाए रखनी चाहिए। मनोरंजन कालिया ने वाराणसी जा रही संगत को गुरु पर्व की बधाई दी।