*👉🏻 पंजाब,हरियाणा,यूपी,हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में एटीएम काट रुपये चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य काबू*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-कपूरथला पुलिस ने गैस कटर द्वारा एटीएम काटकर रुपए चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। पत्रकारवार्ता दौरान जानकारी देते हुए आईजी अर्पित शुक्ला ने आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी रामा मंडी निवासी निवासी इंद्रजीत सिंह, यूपी निवासी अमरीक सिंह और जोगिंदर नगर कैंट निवासी के रूप में बताई। आरोपियों के पास से दस लाख रुपए की नगद राशि बरामद हुई और एक वरना कार भी मिली है। वरना कार को गिरोह के तीनों सदस्यों ने इस तरह से बनवाया हुआ था कि उसमें गैस कटर का सारा सामान आसानी से आ जाए। गाड़ी को मॉडिफाई कर सिलेंडर रखने की जगह बनाई गई थी।
पूछताछ में आरोपियों ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में करीब 40 वारदातें मानी, जिसमें से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए निकाले गए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी अर्पित शुक्ला ने बताया कि कपूरथला के एसएसपी संदीप शर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह को पकड़ा और खुद मामले की जांच करते हुए इतने बड़े चोर नेटवर्क का खुलासा किया।
तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर और वारदाते हल करवाने का प्रयास किया जाएगा।
पत्रकारवार्ता में डीआईजी जसकरण सिंह,एसपी जगजीत सिंह सरोआ भी मौजूद थे।